फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से छात्र का एटीएम बदलकर निकाले 25000

Sat, 16 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
विज्ञापन
atm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकलवाने के दौरान धोखाधड़ी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी शहर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। फीस के लिए एटीएम में रुपये निकालने गए एक छात्र का दो युवकों ने धोखे से कार्ड बदल लिया और जब तक उसे इस बात का पता चला उसके एटीएम से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। 
विज्ञापन


बिहार का निवासी छात्र कमलेश शुक्रवार सुबह बहादुरगढ़ में झज्जर मोड़ के नजदीक एक कॉलेज के कार्यालय में एडमिशन के लिए आया था। उसे बीटेक में एडमिशन लेना था। फीस के लिए पैसे निकालने के लिए वह सामने झज्जर रोड स्थित देना बैंक के एटीएम में गया। कमलेश के मुताबिक, जब वह पैसे निकाल रहा था तो दो युवक अंदर आ गए। उनमें से एक युवक ने कहा कि मशीन में दिक्कत है, दिखाओ मै चेक करता हूं। फिर बोला कि मशीन हैंग हो रही है, इसी बीच उस लड़के ने बातों ही बातों में उसका कार्ड बदल लिया। फिर वे दोनों युवक चले गए। इसके बाद कमलेश ने फिर कोशिश किया और देखा कि उसका कार्ड बदला जा चुका है। वह तुरंत ही बैंक में गया और एटीएम ब्लाक करने का निवेदन किया।

वहां कर्मचारियों ने बताया कि उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। पैसे कार्पोरेशन के एटीएम से ही निकाले गए हैं। 10 हजार और 15 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन हुई है। कमलेश ने कहा कि वह पुलिस स्टेशन में भी गया, लेकिन वहां पुलिस कर्मियों ने भी मदद नहीं की। उनका टाल-मटोल रवैया रहा, बोले कि खुद जागरूक रहो और ध्यान रखो। फीस के पैसे निकल जाने के कारण कमलेश बेहद परेशान हो गया। उसने कहा कि एटीएम कक्ष के पास कम से कम सुरक्षा गार्ड तो जरूर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें