फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से दिल्ली जा रही बस पलटी, एक यात्री की मौत, 8 घायल

Thu, 27 Aug 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नया गांव बाइपास के नजदीक यात्रियों से भरी राजस्थान से दिल्ली जा रही एक निजी बस सड़क पर सरसों से भरे ट्रैक्टर -ट्राली से टकरा गई और अनियंत्रित होकर जोरदार धमाके के साथ सड़क पर ही पलट गई। इससे उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हर कोई बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा। राहगीरों ने हादसा देखा तो अपने वाहनों को रोक कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया।
विज्ञापन


यहां पहुंचने पर बस कंडक्टर को मृत घोषित कर दिया, जबकि इसमें आठ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की गंभीर हालत का देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। चालक ने इस दुर्घटना के लिए सरसों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को जिम्मेदार ठहराया।

राजस्थान के घरसाना से चली एक ट्रैवलिंग बस दिल्ली जा रही थी। यह बहादुरगढ़ बाइपास स्थित एचएल सिटी के नजदीक पहुंची तो बस के आगे चल रहे सरसों से भरे ट्रैक्टर-ट्ऱॉली चालक ने अचानक कट लगा दिया। जिससे वह बस से टकरा गई। थाना सदर में दर्ज शिकायत के अनुसार राजस्थान निवासी बस चालक कुलवंत ने बताया कि इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन


बस में उस वक्त 20 से ज्यादा यात्री थे। बस पलटने से उसमें सवार राजस्थान के गंगानगर जिला के निवासी मदन की मौत हो गई। जबकि दिल्ली के महिपालुपर निवासी अशोक, बबलू गर्ग, श्री विजय नगर निवासी रामकिशन, संदीप, पवन, रेणुबाला व उसकी मासूम बेटी सपना और अनूपगढ़ निवासी संदीप घायल हो गए। सभी घायलों को बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां से रामकिशन, संदीप व रेणुबाला को अधिक चोट आने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर व ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाइपास पर लगे जाम को तुरंत सुचारु करवाया और क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से उठवाया। जांच अधिकारी के अनुसार राजस्थान निवासी बस चालक कुलवंत के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है। परिचालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें