फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Tue, 01 Dec 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सेहलंगा निवासी मोनू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


बाइक उसने गांव मांगावास में स्थित एक शैक्षणिक संस्थान से नवंबर 2014 में चुराई थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सीआईए के एसआई शमशेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को गांव जहाजगढ़ के इलाके में गश्त पर थी।

सूचना मिली कि गांव सेहलंगा निवासी मोनू चोरी की बाइक पर बेरी की तरफ से आ रहा है। पुलिस ने बेरी मोड़ जहाजगढ़ के पास नाकाबंदी कर दी।

कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम मोनू बताया तो पुलिस ने उससे बाइक के कागजात मांगे, जो कि वह पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि बाइक चोरी की है और उसने इसे गांव मांगावास में स्थित एक शैक्षणिक संस्थान से नवंबर 2014 में चोरी किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें