फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahdurgarh: स्पा की आड़ में देह व्यापार; मैनेजर सहित तीन वर्कर पकड़ी

Thu, 28 Mar 2024 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

एसीपी अनिल कुमार की शिकायत पर इस संबंध में आरोपी महिला मैनेजर के खिलाफ अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम 3, 4, 5 व 7 के तहत केस दर्ज हुआ है। छापा मारने वाली टीम में एसीपी अनिल कुमार, डीएसपी धर्मवीर सिंह, महिला थाना प्रभारी राजेश देवी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ शहर में गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने दिल्ली रोहतक रोड पर एक स्पा सेंटर पर छापा डाला। यहां पर देह व्यापार की गतिविधियां पाई गई। पुलिस ने सेंटर की मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है, जांच जारी है। 
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि बहादुरगढ़ में रोहतक-दिल्ली रोड पर पुराने बस स्टैंड के नजदीक एक कांप्लेक्स में स्पर्श लग्जरी स्पा एंड सैलून है। इस सेंटर में दिल्ली से लड़कियां लाकर देह व्यापार कराया जाता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी हेडक्वार्टर (झज्जर) एचपीएस अनिल कुमार व अन्य अधिकारियों ने इसका भंडाफोड़ करने की योजना बनाई। तय योजना के मुताबिक, फर्जी ग्राहक बनाकर एक युवक को सेंटर में भेजा गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने छापा डाला। टीम ने सेंटर में इंट्री रजिस्टर की जांच की और पूरा परिसर खंगाल डाला।
विज्ञापन


इस दौरान सेंटर में पुलिस को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले, जिससे साबित हुआ कि यहां देह व्यापार कराया जाता है। टीम ने सेंटर की महिला मैनेजर को काबू कर लिया। इसके साथ ही सेंटर में तीन वर्कर भी पाई गई। मैनेजर और अन्य तीनों युवतियां दिल्ली इलाके की रहने वाली हैं।

बहादुरगढ़ में गुरुवार को एक स्पा सेंटर पर छापा डाला था। देह व्यापार का मामला सामने आने पर महिला मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। -धर्मवीर सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें