फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: लापरवाही... सफाईकर्मियों ने खुला छोड़ा मैनहोल, आठ वर्षीय बच्चे की गिरकर मौत

Mon, 20 Nov 2023 06:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

कर्मचारी सीवर लाइन की सफाई कर रहे थे। जिसके बाद सीवर को खुला छोड़ दिया था। बच्चा खेलते-खेलते मैनहोल में जा गिरा।
विज्ञापन
अस्पताल में कागजी कार्रवाई में जुटे पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के निजामपुर रोड स्थित बिहारी कॉलोनी में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेल-खेल में सीवर में गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सफाईकर्मियों ने सफाई के बाद सीवर को खुला छोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलने पर लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की तहसील बबेरू का निवासी सोहन पिछले चार-पांच वर्ष से यहां बिहारी कॉलोनी में रह रहा था। दिहाड़ी-मजदूरी करता है। सोमवार को सोहन और उनकी पत्नी काम पर गए हुए थे। तीनों बच्चे घर पर अकेले थे। दोपहर को कॉलोनी में सीवर की सफाई चल रही थी। इसलिए मैनहोल खुले हुए थे। सोहन का करीब आठ वर्षीय बेटा मनीष खेल-खेल में मैनहोल में जा गिरा।

मनीष के साथ खेल रहे बच्चों ने आसपास के लोगों को घटना से अवगत कराया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मनीष को सीवर से निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल में लेकर गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


हादसे के बाद सफाईकर्मियों ने बंद किया मैनहोल
बच्चे के चाचा मोहन ने बताया कि सफाईकर्मियों ने सीवर खुला छोड़ दिया था। उनकी लापरवाही के कारण हमारा बच्चा इसमें गिर गया और उसकी जान चली गई। हादसे के तुरंत बाद सफाईकर्मी मैनहोल बंद करके चले गए। हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लाइनपार थाना प्रभारी रामकरण का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। परिजनों के बयान पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें