फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: पैसे लेने गए व्यक्ति पर रॉड और ईंटो से हमला, दंपती पर आरोप

Wed, 24 Jan 2024 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में सामान के रुपये लेने गए एक रोड़ी, क्रशर व्यवसायी व उसके साथियों पर इंर्ट व रॉड-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में व्यवसायी बुरी तरह से घायल हो गया। पीड़ित ने ओमेक्स के निवासी एक व्यक्ति व उसकी पत्नी पर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


आरोपों में कितनी सच्चाई है, ये जांच का विषय है। फिलहाल सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात दिल्ली निवासी रोहित के साथ हुई है। पुलिस को दी शिकायत में रोहित का कहना है कि वह बिल्डिंग मैटेरियल का काम करता है। ओमेक्स के नजदीक उसकी दुकान है।

इन दिनों सेक्टर-15 ओमेक्स में एक प्लॉट पर निर्माण चल रहा है। उस निर्माणाधीन साइट पर उसके यहां से माल जा रहा था। माल के एक लाख 65 हजार रुपये बकाया थे। कई बार फोन करने के बाद धर्मबीर नाम के शख्स ने 22 जनवरी की रात करीब 9 बजे रुपये लेने के लिए बुलाया था। मैं अपने साथी महेश के साथ वहां गया।
विज्ञापन


इस दौरान धर्मबीर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो उसने सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। फिर उसकी पत्नी ने इंटों से हमला कर दिया। साथी महेश व नीतीश बचाने लगे तो उन पर भी प्रहार किए गए। इस हमले में उसे काफी चोट आई। जैसे-तैसे वहां से निकले।

इसके बाद सरकारी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। जहां से पीजीआईएमएस रेफर के लिए लिख दिया गया, लेकिन परिजनों ने यहीं के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें