विधायकों को धमकी का मामला एसटीएफ को सौंपा, केंद्र, प्रदेश के साइबर एक्सपर्ट जुटे
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विधायकों को फोन पर धमकी मिलने का मामला एसटीएफ को दे दिया गया है। साइबर एक्सपर्ट आरोपियों का पता लगाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा अग्निपथ योजना का असली परिणाम चार साल बाद आएगा, लेकिन अग्निवीरों को प्रदेश में नौकरियों में प्राथमिकता देने का अपना रुख प्रदेश सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है।
उपमुख्यमंत्री शनिवार को साल्हावास गांव में नायब सूबेदार रविंद्र जाखड़ की प्रतिमा अनावरण के मौके पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान चौटाला ने कहा कि विधायकों को फोन पर धमकी मिलने के मामले में निरंतर निगरानी चल रही है। एसटीएफ को सारा मामला दे दिया गया है। उन विधायकों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। इस तरह की काल दुबई नंबर से आती हैं। जिसको ट्रेस करना इतना आसान नहीं होता, लेकिन केंद्र व प्रदेश के साइबर एक्सपर्ट उसमें लगे हुए हैं। जल्द ही उन तक पहुंच जाएंगे।