फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लाख रुपये के 500-500 के नाेट के साथ्ा दबाेचाand 1000

Sat, 19 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
विज्ञापन
नोट की सच्चाई
विज्ञापन
जिला पुलिस के एसओजी स्टाफ ने रोहतक के निवासी एक व्यक्ति को 14 लाख रुपये की नकद राशि के साथ काबू किया है। वह इस राशि को दिल्ली ले जा रहा था। पूछताछ में वह इस राशि के वैध होने के कोई कोई पुख्ता दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आयकर अधिकारियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


एसओजी बहादुरगढ़ की एक टीम शुक्रवार की शाम को बहादुरगढ़ में दिल्ली रोड पर सेक्टर-9 के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच रोहतक से आई एक कार को रुकने के लिए इशारा किया तो कार चालक ने बचकर निकलने की कोशिश की।

इस पर पुलिस ने उसको दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी गाड़ी से 14 लाख रुपये की नकदी मिली। सभी नोट 500-500 रुपये के थे। इस व्यक्ति की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी जितेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन


एसओजी बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि जो नोट जितेंद्र के कब्जे से मिले, उनके वैध होने के समर्थन में जितेंद्र कोई सुबूत पेश नहीं कर पाया। बताया जाता है कि इनमें कुछ नोट कटे-फटे भी थे। एसओजी टीम ने इस संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और उनके परामर्श पर गुड़गांव में आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया। जहां से विभाग के निरीक्षक बहादुरगढ़ पहुंच गए।

ये सारी कार्रवाई डीएसपी धीरज कुमार की देखरेख में की गई। उचित कार्रवाई के जरिए एसओजी ने 14 लाख रुपये की नकदी समेत जितेंद्र को आयकर निरीक्षक के हवाले कर दिया। खबर लिखे जाने तक इस सिलसिले में बहादुरगढ़ में कोई केस दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, नोटबंदी के बाद रुपयों को इधर से उधर करने पर पुलिस की खास नजर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें