एसआईटी टीम द्वारा गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहाँ से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
एसआईटी प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि एसआईटी में तैनात मुख्य सिपाही संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गश्त पर तैनात थी। गांव महाराना के पास एक युवक को संदेह के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान संजीत उर्फ जैंडर पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी गांव माजरा डी के तौर पर की गई। तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। हथियार सहित पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।