फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: झज्जर रोड फ्लाईओवर के पास हादसा, रोडवेज बस व क्रेन की टक्कर, पांच यात्री घायल

Thu, 30 Mar 2023 05:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

हरियाणा रोडवेज की बस सवारियां लेकर रेवाड़ी से रोहतक की तरफ जा रही थी। झज्जर रोड पर बिजली निगम कार्यालय के सामने फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय बस अचानक सामने आई क्रेन से टकरा गई। बस का अगला हिस्सा क्रेन से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठी सवारियां घायल हो गई।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में झज्जर रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय के समीप फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय वीरवार सुबह रोहतक जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस की क्रेन से टक्कर हो गई। जिसमें पांच यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस व आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। हादसे में बस कर अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रेवाड़ी से रोहतक जा रही थी रोडवेज की बस
जानकारी के अनुसार वीरवार को हरियाणा रोडवेज की बस सवारियां लेकर रेवाड़ी से रोहतक की तरफ जा रही थी। झज्जर रोड पर बिजली निगम कार्यालय के सामने फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय बस अचानक सामने आई क्रेन से टकरा गई। बस का अगला हिस्सा क्रेन से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठी सवारियां घायल हो गई। दुर्घटना के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने सवारियों को बस से नीचे उतारा।सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सवारियों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंचाया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण क्रेन चालक की लापरवाही बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगाें के अनुसार रोडवेज बस फ्लाईओवर से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान फ्लाईओवर की सर्विस से आ रहे चालक ने क्रेन को अचानक झज्जर रोड पर चढ़ा दिया और बस से टकरा गई। चालक ने बस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन एक तरफ का हिस्सा टकरा गया। दुर्घटना के बाद चालक क्रेन को मौके पर ही छोड़ कर फरार हाे गया। पुलिस ने क्रेन को अपने कब्जे में लिया है। दुर्घटना के कारण झज्जर रोड पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटा कर यातायात सुचारू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें