फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड बदला न ओटीपी नंबर पूछा, खाते से निकाले साढ़े 68 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एक शातिर ने बिना डेबिट कार्ड बदले व ओटीपी नंबर पूछे बिना ही हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन के खाते से साढ़े 68 हजार रुपये निकाल लिए। लेकिन खाते से यह ट्रांजेक्शन कैसे हुई इसे लेकर भी सवाल खड़े हो गए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जाखौदा गांव स्थित एक्सिस बैंक में हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन का खाता है। इस खाते से 3 सप्ताह के अंतराल पर 7 बार ट्रांजेक्शन हुई और लगभग साढ़े 68 हजार रुपये निकाल लिए गए। एसोसिएशन का इस तरफ ध्यान तक नहीं गया। बाद में जब खाते से पैसे निकलवाने पहुंचे तब यह पता लगा कि इसमें से तो 18 मार्च से लेकर 9 अप्रैल तक सात में पैसे निकाले गए हैं। सबसे पहले 18 मार्च को 3 हजार 585 रुपये, फिर 8 हजार 524 रुपये, उसके बाद 20 मार्च को 5 हजार 731 रुपये निकाले गए। इसके बाद 9 अप्रैल को पहले 2 बार 12 हजार 500 रुपये और फिर 2 बार 12 हजार 800 रुपये निकाले गए। एसोसिएशन महासचिव अनिल खत्री जब पैसे निकलवाने पहुंचे तब इस बारे में पता लगा। उन्होंने तुरंत डेबिट कार्ड चेक किया। तो वह उनके पास सुरक्षित मिला। खत्री ने बताया कि पैसे जब निकले तो उनके मोबाइल पर राशि का मैसेज नहीं आया। किसी ने ओटीपी नंबर भी नहीं पूछा था। अब बैंक यह नहीं बता पा रहा है कि उनके खाते से पैसे कैसे निकाले गए। उधर इस मामले में पुलिस भी समझ नहीं पा रही है कि जब एटीएम कार्ड नहीं बदला गया और किसी को ओटीपी नंबर की जानकारी नहीं दी गई तो फिर भी रुपये खाते से कैसे निकल गए। डेबिट कार्ड क्लोनिंग की आशंका भी कम है, क्योंकि खाते में ज्यादा पैसे हैं। यदि कार्ड क्लोनिंग होती और शातिर को उसका कोड पता होता तो शायद खाता ही साफ हो जाता।
विज्ञापन


एसोसिएशन के खाते से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। एसोसिएशन की शिकायत पर ऑनलाइन धोखाधड़ी का केस दर्ज लिया गया है। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बाबूलाल, एसएचओ, आसोदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें