आरोपी को जेल भेजा
सिखेड़ा। पुलिस ने युवती को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने युवती को भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। एक पीड़ित ने तीन दिन पूर्व थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी पुत्री को मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी आस मोहम्मद ले गया। काफी तलाश करने पर भी पुत्री का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दोनों की तलाश प्रारंभ कर दी थी। पुलिस ने युवती को बरामद करते हुए युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भेजा। पुलिस ने आरोपी आस मोहम्मद को जेल भेज दिया है।