फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश युवकों ने गैस कटर से एटीएम का कैश बॉक्स काटने का किया प्रयास, नाकामयाब रहने पर बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नकाबपोश बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम का कैश बॉक्स काटने का किया प्रयास, नाकामयाब हुए, 8.77 लाख कैश बचा
विज्ञापन

बाइक पर सवार होकर सांजरवास स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर पहुंचे थे बदमाश, सीसीटीवी पर किया स्प्रे
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव सांजरवास स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केबिन में रविवार सुबह तीन नकाबपोश युवकों ने कैश बॉक्स को गैस कटर से काटने का असफल प्रयास किया। करीब 49 मिनट तक एटीएम में तीनों बदमाश कैश लूटने की कोशिश में लगे रहे। सुबूत मिटाने के लिए बदमाशों ने सीसीटीवी पर स्प्रे किया था। गार्ड की सूचना पर बौंदकलां पुलिस टीम के अलावा एसपी स्मिता चौधरी भी मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि एटीएम में 8.77 लाख रुपये कैश था जो बच गया। डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, शनिवार रात सवा दो बजे से बदमाशों ने एटीएम के बाहर रेकी शुरू कर दी थी। रात 2.14 पर एक बाइक सवार एटीएम के आगे से गुजरता नजर आया। करीब पांच मिनट बाद बाइक सवार उक्त युवक दो अन्य को बैठकार एटीएम के सामने से जाता दिखा। सुबह 3.19 पर बदमाश एटीएम में दाखिल हुए। उनके पास गैस कटर था। सुबह 4.10 तक कटर से एटीएम का कैश बॉक्स काटने का प्रयास करते रहे लेकिन काफी प्रयास के बाद भी सफल नहीं हो सके। हालांकि सुबूत मिटाने के लिए बदमाशों ने एटीएम में दाखिल होते ही सीसीटीवी पर स्प्रे कर दिया था। लोगों की आवाजाही भांप कर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

रविवार सुबह 4.30 बजे जब सुरक्षा के लिए तैनात चौकीदार बृजपाल सिंह एटीएम खोलने के पहुंचा तो पहले से खुला देख स्तब्ध रह गया। अंदर जाकर देखा तो एटीएम मशीन पर गैस कटर के निशान है। चौकीदार ने सूचना बौंदकलां पुलिस को दी। एसएचओ राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ सांजरवास बैंक शाखा पहुंचे। चौकीदार ने ब्रांच मैनेजर नरेंद्र कुमार को भी सूचित किया। दोपहर 12.30 बजे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड टीम ने भी एटीएम बूथ और बैंक शाखा का मुआयना किया।

एसपी-डीएसपी ने बैंक और मंदिर में लगे सीसीटीवी खंगाले
वारदात पर एसपी चरखी दादरी स्मिति चौधरी और डीएसपी प्रदीप कुमार सुबह 11 बजे बैंक शाखा पहुंचे। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक पीसी खुराना भी मौके पर पहुंचे थे। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और चौकीदार बृजपाल से पूछताछ के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। इसके बाद एसपी ने बैंक ब्रांच के साथ बने मंदिर में जाकर वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली एसपी ने बैंक कर्मचारियों से भी बातचीत की।

दो बजे तक नहीं थी कोई हलचल : चौकीदार
रात के समय एटीएम बूथ की सुरक्षा में तैनात चौकीदार बृजपाल सिंह ने बताया कि वह पिछले चार साल से बैंक की चौकीदारी कर रहा है। अन्य कोई कार्य नहीं करता। उसने बताया कि उसकी ड्यूटी शाम 8 से लेकर सुबह 4 बजे तक होती है। शनिवार को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पहुंचा था। रात 2 बजे तक एटीएम में कोई हलचल नहीं थी। सुबह साढ़े चार बजे एटीएम को खोलने के लिए पहुंचा तो वारदात का पता चला था। घटना के समय एक घंटे कहा था, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाया।
वर्जन::
चौकीदार का कहना है कि करीब दो बजे वह एटीएम को ताला लगाकर पास ही एक दुकान की तरफ गया था। एटीएम में करीब आठ लाख 77 हजार रुपये कैश था। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार, बैंक शाखा इंचार्ज
वर्जन::
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आरोपी का पता लगा लेगी। एटीएम के शटर पर लगा ताला पुलिस को नहीं मिला है।
राजेंद्र कुमार, बौंदकलां थाना प्रभारी
फोटो 16
सीसीटीवी में कैद बैंक के आगे से गुजरता नकाबपोश युवक।
फोटो 17
गैस कटर से काटने के प्रयास के बाद एटीएम पर बने निशान।
फोटो 18
घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंची पुलिस कप्तान स्मिति चौधरी।
फोटो 19
मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम।
फोटो 20
मौके पर ेसबूत जुटाती एफएसएल टीम।
फोटो 21
चौकीदार से पूछताछ करती स्पेशल स्टाफ टीम और बैंक अधिकारी।
फोटो 22
एटीएम के अंदर पड़ा कटर।
फोटो 23
सीसीटीवी पर बदमाशों द्वारा मारा गया स्प्रे।
फोटो 24
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा जिसके एटीएम को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें