फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृति के संदेह में पुलिस ने मारा गेस्ट हाऊस पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। शहर के एक गेस्ट हाउस पर महिला पुलिस की टीम ने वेश्यावृति की संदेह में छापा मारा। गेस्ट हाउस से पुलिस ने 7 महिलाओं व छह युवकों को हिरासत में लिया। टीम सभी को महिला थाना लेकर गई, जहां पर तफ्तीश की गई तो पाया कि पांच जोड़े हैं। इसके अलावा बाकी दो महिलाएं गेस्ट हाउस मालिक की पत्नी व साली हैं। जांच के दौरान गेस्ट हाउस का रिकार्ड तथा सभी जोड़े के आईडी प्रूफ दस्तावेज में ठीक पाए गए। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।
महिला थाना एसएचओ सीमा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति करवाई जाती है। सूचना पर बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे रेड की गई। गेस्ट हाउस से सात महिलाएं तथा होटल मालिक सहित छह लोग हिरासत में लिए गए। जिन्हें महिला थाना में लाकर पूछताछ की गई। पांच युवतियों ने अपनी मर्जी से युवकों के साथ गेस्ट हाउस आने की बात कही। जांच में सामने आया कि एक व्यक्ति होटल मालिक है तथा बाकी की महिलाएं उसकी पत्नी व साली हैं। गेस्ट हाउस मालिक का परिवार भी इसी में बने घर में रह रहा है। जांच के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत लोकेशन के चलते फेल हुई रेड
सूत्रों की माने तो पुलिस उस गेस्ट हाउस के पास ही किसी दूसरे गेस्ट हाउस पर रेड करने की गई थी लेकिन लोकेशन में गड़बड़ी की वजह से रेड दूसरे गेस्ट हाउस पड़ गई। जिसके चलते पुलिस की रेड फेल हो गई। रेड में खास बात सामने यह आई की पांच में से तीन कॅपल तो ऐसे थे, जिनमें युवकों व युवतियों के गांव भी एक ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें