ऑपरेशन क्लीन के तहत 15 आरोपी गिरफ्तार
झज्जर।
ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में 15 आरोपियों को काबू किया गया। वहीं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर 154 वाहनों के चालान भी किए गए।
ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना बेरी की एक टीम ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के एक आरोपी सुमित उर्फ कालिया निवासी गांव दुबलधन को काबू किया गया। थाना बेरी की ही एक अन्य टीम ने कहासुनी के मामले में एक आरोपी राजकुमार निवासी गांव दुबलधन को काबू किया। थाना साल्हावास की एक टीम द्वारा लूटपाट के मामले में चार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ के लिए अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। थाना साल्हावास की ही एक अन्य टीम द्वारा आपसी विवाद को लेकर हुए गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों नसीब तथा कृष्ण सिंह निवासी गांव मातनहेल जिला झज्जर को काबू किया गया। थाना लाइन पार बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा सरेआम जुआ खेलते तीन आरोपियों यूनिस, नीरज और रईस तीनों निवासी छोटू राम नगर लाइनपार बहादुरगढ़ को 4500 रुपए की नगदी सहित काबू किया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। सीआईए बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा अवैध हथियार के साथ एक आरोपी रविंद्र उर्फ मोटा निवासी गांव बुपनिया जिला झज्जर को काबू किया गया। अभियान के तहत थाना झज्जर की एक टीम द्वारा आपसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी व जान से मारने की धमकी देने के एक आरोपी राजेश निवासी गांव नगला को काबू किया गया। वहीं थाना की एक अन्य टीम द्वारा आपसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के मामले में एक आरोपी सतबीर गांव फतेहपुरी को काबू किया गया। पुलिस चौकी दुजाना की एक टीम द्वारा झज्जर सापला रोड गांव जोन्धी के नजदीक से एक आरोपी नरेंद्र पुत्र सज्जन सिंहनिवासी गांव खेड़ी खुमार जिला झज्जर को 24 बोतल अवैध देशी शराब के साथ काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार थाना झज्जर में कार्यवाही की गई ।
154 वाहनों के चालान किए
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 154 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें काली फिल्म लगे वाहनों के 4 , दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के 29 , बिना हैलमेट के 31 तथा नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर 34 चालान शामिल है।