फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब समेत एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब समेत एक काबू
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
ऑपरेशन क्लीन के तहत गश्त के दौरान सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित काबू किया गया। अवैध रूप से शराब बेचने वालों तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से काफी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की गई।
विज्ञापन

थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सेक्टर-16 बहादुरगढ़ के पास गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली कि गांव मांडोठी निवासी एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। वह अवैध रूप से बेचने के लिए काफी मात्रा में शराब लिए हुए है और कुछ ही देर में सेक्टर-16 की तरफ आएगा। मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 12 बोतल व 24 अद्धे अवैध देशी शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान कृष्ण उर्फ चौटाला निवासी गांव मांडोठी जिला झज्जर के तौर पर हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें