फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही कुछ रिश्तेदारों पर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि किसी काम से पशुबाड़े में जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसके परिवार के ही कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे बदतमीजी करने लगे। महिला ने बताया कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बुरी नीयत से उसके कपड़े भी फाड़ दिए। महिला ने बताया कि उसने घर पहुंचकर मामला की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे और इस संबंध में लिखित में शिकायत दी है। सदर थाना पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें