फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
बिरोहड़ गांव में एक पूर्व सैनिक ने सोमवार को सुबह अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को परिजन उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के भाई लीलाराम की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चरखी दादरी जिले के गांव लाडावास निवासी लीलाराम ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन राजबाला और कविता की शादी करीब 25 वर्ष पूर्व बिरोहड़ गांव के हरिकिशन व राजकिशन के साथ हुई थी। शादी के 7-8 साल बाद उसकी बहन राजबाला की उसके पति हरिकिशन के साथ अनबन शुरू हो गई। तकरार बढ़ी तो राजबाला अपने मायके लाडावास में रहने लगी। इसके बाद हरिकशन ने कोर्ट में तलाक को केस दायर कर दिया। लेकिन राजबाला ने तलाक देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

लीलाराम का आरोप है कि इसी दौरान हरिकिशन ने शीला नामक महिला से दूसरी शादी कर ली। राजबाला और हरिकिशन का एक बेटा भी है, जोकि अब 20 वर्ष का हो चुका है। अब उसके भांजे सुमित ने अपनी मां के साथ कुछ दिन पूर्व बिरोहड़ आकर अपने चाचा राजकिशन के मकान में रहना शुरू कर दिया। सोमवार सुबह हरिकिशन ने राजकिशन के घर में घुसकर झाडू़ लगा रही राजबाला पर फायर कर दिए। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन राजबाला को उपचार के लिए घायलावस्था में सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।

बाइक को स्टार्ट छोड़कर आया था आरोपी
मृतका के भाई लीलाराम ने बताया कि आरोपी हरिकिशन घटना के समय बाइक को गली में ही स्टार्ट छोड़कर आया था। उसके दोनों हाथों में लाइसेंसी हथियार थे। हरिकिशन ने उसकी बहन पर पिस्तौल से फायर करने के बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
विज्ञापन


चार गोली लगने से हुई मौत
सासरौली चौकी इंचार्ज एएसआई रविंद्र कुमार के अनुसार मृतका को चार गोली लगी हैं, जोकि उसके पेट, गले और पीठ पर मारी गई हैं। मृतका के भाई लीलाराम की शिकायत पर आरोपी हरिकिशन और शीला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द दोनों आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें