फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्माग से सड़क हादसों में एक की मौत, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
झज्जर में स्मॉग से पैदा हुए जहरीले धुएं व उससे पैदा हुई धुंध के कहर ने रविवार को अलसुबह एक युवक की जिंदगी लील ली और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें उनके परिजन उपचार के लिए रेवाड़ी के एक अस्पताल में लेकर गए। पहला सड़क हादसा गांव ग्वालीशन व तलाव गांव के बीच हुआ। यहां तलाव स्थित अपने ननिहाल में रह रहे युवक राकेश को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है टांडाहेड़ी के प्रताप का बेटा राकेश काफी वर्षों से गांव तलाव स्थित अपने ननिहाल में रहता था। रविवार को जब वह पड़ोस के गांव ग्वालीशन से दूध लेकर आ रहा था तो बीच रास्ते में वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आई जिससे ज्यादा खून बहने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना यहां शहर के डाइवर्जन मार्ग पर घटित हुई। यहां बाइक पर सवार होकर धारूहेड़ा से झज्जर आए तीन युवक एक कार की चपेट में आ गए। इस हादसे में धारूहेड़ा के निवासी संदीप, अजय व कृष्ण गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां से बाद में उनके परिजन इन सभी का इलाज किसी निजी अस्पताल में कराने के लिए रेवाड़ी ले गए। झज्जर पुलिस दोनों मामलों में आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन


स्मॉग का कहर : सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
-ननिहाल में रहता था टांडाहेड़ी का युवक
-अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें