फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों में डंपर उलझने से मिनी बस पर टूटकर गिरा बिजली पोल, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तारों में उलझा डंपर, बिजली का खंभा टूटकर बस पर गिरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
झज्जर घाटी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक डंपर बिजली के तारों में उलझ गया। इसके चलते समीप लगा बिजली का खंभा टूटकर एक मिनी बस पर जा गिरा। घटना में बस सवार एक व्यक्ति को चोटें आई और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र की बिजली और ट्रैफिक व्यवस्था कुछ देर के लिए बाधित हो गई। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने बस में सवार लोगों को संभाल लिया। घटना के समय बस में नौ लोग सवार थे।
विज्ञापन

मिनी बस में सवार कृष्णा, रोशनी, ओमपति, सुरेंद्र, सतबीर, दयाराम, नेकराम, दीपक ने बताया कि रविवार को रविदास कॉलोनी में सत्संग के बाद कॉलेज रोड की तरफ जा रहे थे। अभी झज्जर घाटी क्षेत्र में ही पहुंचे थे कि इसी दौरान एक बिजली का खंभा टूटकर उनकी बस की छत पर गिर गया। हादसे में बस सवार तारीफ महिला घायल हो गई। बस सवारों ने बताया कि बिजली का खंभा गिरने से बस की छत बैठ गयी और इसी दौरान महिला के सिर में चोटें भी आई। बस सवार सतबीर ने बताया कि हादसे का कारण एक डंपर का बिजली तार में उलझना है। उन्होंने बताया कि ज्यों ही डंपर तारों से नीचे से गुजरा तो तारें इसमें उलझ गई। इस दौरान तारें खींचने की वजह से बिजली का खंभा टूटकर उनकी बस पर आ गिरा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने बस सवारों को संभाला और हादसे में घायल तारीफ को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद झज्जर घाटी क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी गुल हो गई जोकि काफी देर बाद बहाल हो पाई। वहीं, इस सड़क की ट्रैफिक व्यवस्था करीब 20 मिनट बाद ही सुचारु हो पायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें