फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित छह पर मारपीट व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति सहित छह पर मारपीट, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
विज्ञापन

बाढड़ा। उपमंडल के गांव काकड़ौली हट्ठी निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए है। बाढड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के छह लोगों पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में काकड़ौली हट्ठी निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 2013 में भिवानी के आजाद नगर निवासी प्रदीप से हुई थी। शादी के समय उसके परिजनों ने हैसियत से अधिक दहेज भी दिया था। विवाहिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए है और शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर बाइक सहित गहने व नकदी लाने का दबाव बनाकर मारपीट करते थे। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन आश्वासन देने के बाद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें