एसडीएम से लगाई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने की गुहार
चरखी दादरी। गांव रासीवास में फिरनी पर बनाए जा रहे नाले में घटिया किस्म की निर्माण सामग्री प्रयोग करने की शिकायत एक ग्रामीण ने एसडीएम को दी है। शिकायतकर्ता ने इसकी गुणवत्ता जांचने की भी गुहार लगाई है। एसडीएम ने इस संबंध में शिकायतकर्ता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसडीएम को दी शिकायत में गांव रासीवास निवासी सुरेंद्र ने बताया कि गांव की फिरनी पर नाले का निर्माण किया जा रहा है। सुरेंद्र ने बताया कि इसमें प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री नियमानुसार उच्च दर्जे की नहीं है।