ऑपरेशन क्लीन के तहत 9 आरोपी गिरफ्तार, 220 वाहनों का चालान
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में 9 आरोपियों को काबू किया गया। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 220 वाहनों के चालान भी किए गए। विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्यवाही करते हुए थाना झज्जर की एक टीम द्वारा एक आरोपी हरविंदर पुत्र श्रीराम निवासी गांव तलाव को दहेज प्रताड़ना के मामले में काबू किया गया। वहीं विशेष अभियान के तहत थाना बेरी की एक टीम द्वारा दो आरोपियों राजेश व मनोज निवासी गांव ग्वालिसन जिला झज्जर को मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना साल्हावास की एक टीम द्वारा हाथापाई व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी सुभाष निवासी गांव गोरिया को गिरफ्तार किया गया । थाना शहर बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा चोरी के मामले में कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों आशु निवासी न्यू बसंत विहार बहादुरगढ़ तथा हितेश पुत्र धर्मबीर निवासी बादली रोड मेला ग्राउंड बहादुरगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस चौकी बादली की एक टीम द्वारा चोरी के मामले में एक आरोपी रमेश उर्फ कालिया निवासी गांव इस्माइलपुर को काबू किया गया। वहीं थाना सदर बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा एक आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचते गांव नूना माजरा से काबू किया गया। 22 बोतल अवैध देशी शराब के साथ पकड़े गए आरोपी प्रदीप निवासी गांव डाबोदा कला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर बहादुरगढ़ में कार्यवाही की गई। पुलिस चौकी मांडोठी की एक टीम द्वारा सरेआम शराब पीकर हुड़दंग करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। हुड़दंग करते पकड़े गए आरोपी संजय निवासी गांव रेवाड़ी खेड़ा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया
-220 वाहनों के चालान
झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा 220 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें काली फिल्म लगे वाहनों के 4, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी के 91, नाबालिग द्वारा वाहन चलाते हुए पाए जाने पर 14, बुलेट पटाखा के 2 तथा बिना नंबर प्लेट के 11 चालान शामिल हैं।
फोटो संख्या-9