फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा मंगलवार रात को सिलानी गांव के पास हुआ। हादसा अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को अपनी चपेट में लेने के चलते हुआ। जिसमें सिलानी गांव निवासी भूप सिंह पुत्र बलवान सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां पर बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दूसरा हादसा बुधवार शाम झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर गांव दादरी तोए के निकट हुआ। हादसे में खुडन निवासी सतीश पुत्र भीम सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खुडन गांव निवासी सतीश पुत्र भीम सिंह दिल्ली में काम करता था। बुधवार को सतीश के परिवार में शादी के कारण अपने तनख्वाह लेने के दिल्ली गया था। लौटते समय दादरी तोए गांव के पास अचानक एक पशु बाइक के सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक खंभे से टकरा गई। राहगीरों ने परिजनों को घटना की सूचना दी और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम वीरवार सुबह किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें