फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
धुलेंडी पर हंसावास खुर्द के समीप जेसीबी की टककर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचगांव निवासी नवीन के रूप में हुई। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक के भाई प्रवीन के बयान पर जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर खड़ी जेसीबी मशीन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचगांव निवासी नवीन शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर सतनाली रोड पर जा रहा था। इसी दौरान जब वह हंसावास खुर्द के समीप पहुंचा तो जेसीबी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद जेसीबी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतक के भाई प्रवीन के बयान पर जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एसआईए सोमबीर ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें