चोरी का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गत वीरवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित मोबाइल शो रूम से लाखाें के स्मार्ट फोन और हजारों की नकदी चुराने के आरोपी को मंगलवार कोे पुलिस ने अदालत में पेश किया। वहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
वीरवार को दिल्ली रोड स्थित धीरज एंड संस मोबाइल शोरूम के रोशनदान की सरिया काट कर लाखाें के स्मार्ट फोन और करीब 55 हजार की नकदी चुरा ली गई थी। पीड़ित शोरूम संचालक शक्ति ने इसकी शिकायत शहर पुलिस में दर्ज करवाई थी। बाद में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद एसपी सुनील दलाल ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया था।पुलिस ने छापामारी कर आरोपी अश्विनी उर्फ ललित को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस प्रवक्ता एसआई भूदेव जांगड़ा ने बताया कि आरोपी अश्विनी उर्फ ललित को मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।