फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बैंक प्रतिनिधि बनकर फोन पर अकाउंट संबंधी जानकारी मांग ठगी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्य सीआईए-2 के हत्थे चढ़ गए हैं। प्रारंभिक वारदात में इन्होंने कई वारदातों का खुलासा किया हैं। बहादुरगढ़ में भी इन पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इनकी निशानदेही पर इस ऑनलाइन ठग गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
दरअसल, ऑनलाइन ठगी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। शातिर लोग फोन पर कॉल कर खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताते हैं और उपभोक्ता से उसके बैंक अकाउंट की जानकारी से लेकर रुपये उड़ा देेते हैं। इस तरह के कई शातिर गिरोह दिल्ली या दूसरे शहरों से ये नेटवर्क चला रहे हैं। बहादुरगढ़ में भी इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस लगातार उक्त ऑनलाइन ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में गत सोमवार को सीआईए-2 को गुप्त सूचना मिली कि दिल्ली से दो युवक किसी मकसद से बहादुरगढ़ आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, इस सूचना पर उनकी एक टीम एमआईई मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची। कुछ देर इंतजार करने पर दो युवक वहां आए। पुलिस ने शक के आधार पर इन्हें काबू कर लिया।
विज्ञापन


वारदातों की गिनती नहीं
इनकी पहचान दिव्यांशु और मनीष निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में कॉलिंग के जरिये ऑनलाइन ठगी की है। कितनी वारदातें उन्होंने की, उन्हें याद नहीं।

युवक को नौकरी देने आए
ये दोनों युवक यहां किसी चोरी या अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए नहीं बल्कि एक युवक से मिलने आए थे। पुलिस की मानें तो बहादुरगढ़ के एक युवक ने इनके गिरोह के प्रमुख से नौकरी के लिए संपर्क किया था। उक्त युवक को अपने यहां नौकरी पर रखने संबंधी बातचीत के लिए दोनों बहादुरगढ़ आए थे।

बहादुरगढ़ में की ये पांच वारदात
जांच के दौरान बहादुरगढ़ में पांच केस (तीन लाइनपार थाना, दो सिटी थाना) ऐसे मिले हैं, जिनमें इन दोनों युवकों के गिरोह का हाथ पाया गया है। इसी साल तीन अप्रैल, 23 मई व सात अगस्त को लाइनपार थाने में और 11 अगस्त, 18 अगस्त को सिटी थाने में ऑनलाइन ठगी के केस हुए हैं। इन पांचों केसों में लोगों को एक लाख से अधिक रुपये की चपत लगाई गई है। हाल ही में सेक्टर-7 निवासी हीरा झा वारदात का शिकार हुआ था।
विज्ञापन


जल्द पकड़ेंगे सरगना को
दोनों युवकों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पेश कर इन्हें तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। इनकी निशानदेही पर वारदातों को ट्रेस करने का प्रयास है। जल्द ही इस ऑनलाइन ठग गिरोह के सरगना व अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर जसबीर, इंचार्ज, सीआईए-2 बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें