फैक्ट्री में नकली शराब बनाने का मामला : दूसरा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चरखी दादरी। भागवी गांव के एक मकान में फैक्ट्री लगाकर नकली शराब बनाने के मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी को भी सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। आरोपी की पहचान नीमली निवासी मनोज उर्फ चाणचकिया के रूप में हुई। पुलिस ने इससे पहले पांच अप्रैल को उसके एक साथी को मौके से ही गिरफ्तार किया था जबकि दो मुख्य आरोपियों सहित फरार हो गया थे।
उल्लेखनीय है कि सदर थाना पुलिस ने गांव भागवी में दबिश देकर अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। पुलिस को देखकर तीन आरोपी मौके से फरार हो गए थे जबकि नीमली निवासी अनूप को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने फैक्ट्री से करीब 25 पेटी देशी व अंग्रेजी मार्का की शराब भी बरामद की थी। आरोपी अनूप ने रिमांडवधि के दौरान मनोज उर्फ चाणचकिया, बिल्लू व राजू के नाम भी उजागर किए थे। इसके बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। रिमांडवधि के दौरान अनूप ने बताया था कि फैक्ट्री से प्रतिदिन 70 से 80 पेटी अवैध शराब अन्य जगहों पर सप्लाई की जाती थी। उसे बोतलों में शराब भरने व लेबल लगाने के लिए प्रतिदिन पांच सौ रुपये दिए जाते थे। इसके बाद से ही पुलिस बाकी तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। शुक्रवार को एसआई राजबीर सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नीमली गांव में दबिश देकर आरोपी मनोज उर्फ चाणचकिया को काबू कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांडवधि पूरी होने पर आरोपी को शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।
दूसरे आरोपी मनोज उर्फ चाणचकिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुके हैं। पुलिस जल्द ही दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
- एसआई राजबीर सिंह, सदर पुलिस थाना
महोदय जी छह अप्रैल के संस्करण मे ंप्रकाशित लीड खबर की पीडीएफ लगाने का कष्ट करें।