फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत से आह्त महिला ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के आगे छलांग लगा महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन

चरखी दादरी।
अपने बेटे की मौत से आहत पिचौपा खुर्द निवासी एक महिला ने सोमवार को ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस कर्मचारी ईएचसी कुलदीप के अनुसार, सोमवार की सुबह रोहतक रोड रेलवे फाटक के समीप रेवाड़ी-बठिंडा सवारी गाड़ी की चपेट में आने की सूचना पुलिस को मिली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार को दी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। ईएचसी कुलदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में महिला के ट्रेन के आगे छलांग लगाने की पुष्टि भी हुई। महिला के समीप मिले फोन से उसकी शिनाख्त पिचौपा खुर्द निवासी रेणु के रूप में हुई। फोन के नंबर पर कॉल कर मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता भाली निवासी सुरेश कुमार व ससुर पिचौपा खुर्द निवासी राजपाल ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व रेणु की शादी हुई थी और एक माह पहले ही उसने बेटे को जन्म दिया था। पुलिस बयान में उन्होंने बताया कि बीमारी के कारण रेणु के बेटे की मौत हो गई थी और इससे वह आहत थी। उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से परेशान रहने पर ही रेणु ने यह कदम उठाया है। चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें