फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खोरड़ा मर्डर का तीसरा आरोपी किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव खोरड़ा मर्डर में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत आठ नवंबर 2018 को गांव खोरड़ा निवासी कृष्ण कुमार का मर्डर हुआ था। पुलिस ने मृतक की पत्नी संतोष के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस बयान मेें पत्नी ने बताया कि उसका पति खेती का काम करता था।
आठ नवंबर को वह अपने पति के साथ खेत से घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उसके पति को किसी काम से बुलाया था। उसका पति कृष्ण इन लोगों के पास मिलने चला गया जबकि वह अपने घर चली गई। रात भर उसका पति घर नहीं लौटा तो उन्हें चिंता हुई। अगले दिन सुबह उसका पति घर पहुंचा तो उसको शराब का नशा था उसके मुंह से खून बह रहा था। कृष्ण को परिजन भिवानी अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सकों ने उसके सिर में चोटें आने की बात कही। बाद में कृष्ण को रोहतक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बाद में हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस बयान में मृतक की पत्नी का आरोप है उसके पति को शराब पिलाकर चोटें मारी गई जिससे उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस इस मर्डर में आरोपी अनिल व मांगेराम को पहले ही गिरफ्तार जेल भेज चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने वीरवार को तीसरे आरोपी सतपाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें