इमलोटा से चोरी डंपर नूंह में किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। इमलोटा गांव से बुधवार रात चोरी हुआ डंपर सीआईए ने वीरवार सुबह नूंह के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने डंपर मालिक जयभगवान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। डंपर की बरामदगी इमलोटा पुलिस चौक व स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस को दी शिकायत में डंपर मालिक जयभगवान ने बताया कि उसने अपना डंपर बुधवार रात घर के समीप गली में खड़ा किया था। रात को गांव के तीन मकानों में चोर घुसने से हुए शोर-शराबा के बाद जब वह गली में निकला तो उसे डंपर गायब मिला। इसके बाद उसने मामले की सूचना इमलोटा पुलिस चौकी में दी। डंपर मालिक ने बताया कि जीपीएस सिस्टम ऑन है और इससे डंपर की लोकेशन भी पता चल रही है। इसके तुरंत बाद स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम जीपीएस की लोकेशन के आधार पर आगे बढ़ी। इमलोटा गांव से करीब 115 किलोमीटर दूर डंपर लावारिस हालात में बरामद किया गया। स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम डंपर को अपने साथ ले आई।