फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदोला व बरसाना से दो भैंस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदोला और बरसाना से दो भैंस चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव मंदोला व बरसाना निवासी दो पशु पालकों ने भैंस चोरी की शिकायत सदर थाना पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मंदोला निवासी सुरेंद्र ने बताया कि 11 अप्रैल की रात उसने अपनी भैंस घर के समीप पशुबाड़े में बांधी थी। वीरवार सुबह उसे भैंस गायब मिली। आस-पड़ोस में पूछताछ के बाद भी भैंस का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को सौंपी। भैंस चोरी का दूसरा मामला गांव बरसाना का है। पीड़ित पशु पालक रविंद्र ने बताया कि घर के बाहर बंधी उसकी एक भैंस भी अज्ञात ने चोरी कर ली। पुलिस को दी शिकायत में दोनों पशुपालकों ने करीब 70 हजार के नुकसान का अंदेशा जाहिर किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें