फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व कार में भीषण टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग, कार चालक जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बहादुरगढ़-बेरी मार्ग पर पीडीएम शिक्षण संस्था के नजदीक फ्लाईओवर के नीचे एक ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रक चालक व परिचालक तो मौका पाकर कूद गए। मगर कार चालक गाड़ी के अंदर ही जल गया। वाकया रविवार की देर रात का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीडीएम शिक्षण संस्था के नजदीक बने फ्लाईओवर के नीचे ट्रक व वैगनार कार में टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन आग की भेंट चढ़ गए। बताया गया है कि छारा गांव का रहने वाला जगबीर पुत्र रामकिशन दिल्ली में उबर कैब चलाता था। रोजमर्रा की तरह वह रात के समय अपनी वैगनार कार से अपने गांव छारा जा रहा था। जब वह पीडीएम शिक्षण संस्थान के पास फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा तो छारा की ओर से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों में भयंकर आग लग गई। अक्कर लगते ही ट्रक चालक व परिचालक तो गाड़ी से कूद कर भाग गए। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने के दौरान कार के सभी दरवाजे लॉक हो गए और जगबीर की कार में ही जल कर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक में क्रेसर भरा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-6 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, मगर जब तक गाड़ी पहुंची तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी और उसमें सवार जगबीर की भी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि कार चालक लंबे समय से उबर कैब चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पुलिस ने शव को गाड़ी से निकालकर शहर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मगर शव पूरी तरह जल चुका था। इसलिए शव को रोहतक के पीजीआईएमएस में भेजा गया। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंपा गया।

- रविवार देर रात हुई दुर्घटना, पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें