फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढ़ा खोदकर पुलिस ने बरामद किए पांच लाख के स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गड्ढे से बरामद किए पांच लाख के स्मार्टफोन
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गजट स्टोर से यूपी निवासी दो युवकों द्वारा चोरी किए गए बीस लाख के स्मार्टफोन पुलिस ने रिकवर कर लिए हैं। रिमांडवधि के दौरान दोनों चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच लाख के स्मार्टफोन गड्ढा खोदकर बरामद किए हैं। चोरों ने पांच लाख के स्मार्टफोन को एक बैग में डालकर कलियाणा रोड स्थित रजवाहे के समीप शीशम के पेड़ के नीचे दबा दिया था। यूपी से दबोचे गए दोनों चोरों से स्मार्टफोन की पूरी रिकवरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 लाख के स्मार्टफोन पहले ही बरामद कर लिए थे। दोनों आरोपियों से सभी मोबाइल बरामद कर लिए हैं। सोमवार सुबह न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि कि बस स्टैंड रोड स्थित गैजट मोबाइल स्टोर से 22 अगस्त की रात दो युवकों ने 20 लाख के स्मार्टफोन चोरी कर लिए थे। चोर करीब 32 मिनट तक मोबाइल स्टोर के अंदर रहे और पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरों ने जाने से पहले कैमरों को तो क्षतिग्रस्त कर दिया लेकिन जानकारी के अभाव में कैमरों के डीवीआर की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। पुलिस ने इस मामले की फुटेज पर जब पूछताछ शुरू की तो इसमें कैद चेहरों का पता चला गया। एसपी सुनील दलाल ने मामले का पटाक्षेप करने के लिए तीन टीमें भी गठित की थी। आरोपियों की लोकेशन मिलने पर सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान ने अपनी टीम सहित यूपी के कैराना क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपी वासीर व शौकीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये के स्मार्टफोन भी बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांडवधि के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया बाकी स्मार्टफोन उन्होंने कलियाणा रोड के रजवाहे के समीप शीशम के पेड़ के नीचे दबा रखे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को साथ लेकर मौके पर पहुंची और गड्ढा खोदकर स्मार्टफोन से भरा बैग बरामद कर लिया। बैग में करीब पांच लाख रुपये के फोन पुलिस को बरामद हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
दोनों आरोपियों को पुलिस ने यूपी के कैराना से गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। कलियाणा रोड पर जमीन में दबाए गए करीब पांच लाख के स्मार्टफोन पुलिस ने और बरामद किए हैं। इनसे पहले भी पुलिस ने 15 लाख के फोन बरामद किए थे। माल की बरामदगी होने के बाद इन्हें कोर्ट के आदेशों पर जेल भेज दिया गया।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें