फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता अधेड़ का शव कुएं से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से लापता अधेड़ का शव कुएं से बरामद
विज्ञापन

चरखी दादरी।
चार दिन पूर्व संदिग्ध हालातों में घर से गायब हुए एक अधेड़ का शव सोमवार सुबह खेतों में बने एक कुएं से बरामद हुआ है। मृतक राजस्थान पुलिस का पूर्व कर्मचारी था। आदमपुर चौकी पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। एक सितंबर को ही पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। वहीं, पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार झोझूकलां निवासी वेदप्रकाश 30 अगस्त की सुबह संदिग्ध हालात में अपने घर से लापता हो गया था। एक सितंबर को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह झोझू निवासी सत्यप्रकाश को खेतों में काम करते समय कुएं से बदबू आई। इस पर जब उसने कूएं में झांककर देख तो शव दिखाई दिया। इसके तुरंत बाद उसने मामले की सूचना अन्य ग्रामीणों को भी दी। मामले की सूचना पाकर आदमपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र डबास मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भेजा। मृतक की शिनाख्त होते ही मामले की सूचना वेदप्रकाश के परिजनों को भी दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें