फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर जोहड़ के पास फेंका युवक का शव, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव रानीला से दो दिन से लापता एक युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने गांव स्थित खिंजा वाला जोहड़ के समीप उसका शव फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर गांव के ही तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इन युवकों से गत नौ मार्च की शाम मृतक का झगड़ा हुआ था और वह इसके बाद से ही लापता था।
जानकारी के अनुसार रानीला निवासी कृष्ण (32) खेतीबाड़ी के साथ-साथ एग्रीकल्चर सर्वे कंपनी में नौकरी करता था। मृतक के पिता जयभगवान ने नौ मार्च को कृष्ण के लापता होने की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कृष्ण गांव की धर्मशाला के समीप बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और कृष्ण के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया कि उक्त युवकों के साथ कृष्ण की करीब छह माह पहले कहासुनी हुई थी । इस मामले में समझौता भी हो चुका है। इसके बाद भी आरोपी उससे रंजिश रखे थे। जयभगवान ने बताया कि झगड़े के बाद से ही कृष्ण लापता था । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब आठ बजे एक ग्रामीण ने जोहड़ के समीप शव पड़ा देखा। मामले की जानकारी मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इधर जोहड़ के समीप शव पड़ा होने की सूचना पाकर जयभगवान व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और कृष्ण के पहचान की। सोमवार सुबह पुलिस ने मृतक के पिता जयभगवान के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बाक्स: चेहरे और सिर पर किए वार
जांच अधिकारी एसआई श्याम सुंदर ने बताया कि कृष्ण के सिर और मुंह पर कई वार किए गए हैं। इसके चलते शरीर का ऊपरी हिस्सा पहचान में ही नहीं आ रहा है। मृतक के परिजनों ने कपड़ों और सामान से उसकी शिनाख्त की है। जांच अधिकारी ने बताया कि कृष्ण के पास उसका मोबाइल भी पुलिस को पड़ा मिला है। जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
बाक्स: चिकित्सकों के पैनल से कराया पोस्टमार्टम
मृतक कृष्ण के शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं और परिजनों ने गांव निवासी उन्हीं युवकों पर हत्या के आरोप लगाए हैं जिनके साथ कृष्ण की मारपीट हुई थी। वहीं, मृतक के पिता जयभगवान का कहना है कि अपहरण कर उसके बेटे की हत्या की गई है। परिजनों के आरोपों को देखते हुए पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जयभगवान के बयान पर अमित, सोमदत्त और बिट्टू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें