फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चुराने का आरोपी दबोचा, बाइक भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चुराने का आरोपी दबोचा, बाइक भी बरामद
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सीआईए बाढड़ा ने बाइक चोरी के एक आरोपी को सतनाली से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद की है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ के सतनाली निवासी बिजेंद्र उर्फ बंटी के रूप में हुई है। बाढड़ा थाना पुलिस न लोहारू के कुशलपुरा निवासी फूल कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि कुशलपुरा निवासी फूल कुमार की बाइक बाढड़ा से 22 फरवरी को अज्ञात ने चोरी कर ली थी। पीड़ित ने इस संबंध में बाढड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। सीआईए बाढड़ा प्रभारी एसआई शमशेर सिंह ने सोमवार को सतनाली निवासी बिजेंद्र को सतनाली से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसने बाइक चोरी की वारदात कबूल ली और बाइक की बरामदगी भी करवा दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें