फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की से चलाई 3 गोलियां, बाल-बाल बची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर की रामनगर कॉलोनी स्थित एक मकान में रविवार की रात फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि इस जानलेवा हमले में महिला बाल-बाल बच गई। वहीं, इस घटना के बाद उक्त परिवार दहशत में है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामनगर निवासी संतोष ने बताया कि वह अपने बड़े बेटे रवींद्र के साथ रहती है। जबकि छोटा बेटा बाहर रहता है। रविवार की रात रवींद्र अपने परिवार के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में सो रहा था। संतोष के मुताबिक, रात करीब 12 बजे एक युवक उनके घर के बाहर आया और रवींद्र को आवाज लगाने लगा। आवाज सुनकर मेरी आंख खुल गई और पूछा की कौन है तो उक्त युवक ने अपना नाम बब्बू बताया और इसके बाद खिड़की की तरफ आकर उसने लगातार तीन फायर किए। इस जानलेवा हमले में वह बाल-बाल बच गई। गोलियां दीवार पर जाकर लगी। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर रवींद्र नीचे आया और उसने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावर को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बकौल संतोष, उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और न ही वह हमलावर को जानते। इस हमले के बाद से उनका परिवार दहशत में है। पुलिस जल्द हमलावर को गिरफ्तार करे और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


वर्जन
शहर थाना पुलिस प्रभारी एसआई तेलूराम ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द से जल्द युवक को गिरफ्तार कर इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें