फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने महिला के साथ की छेड़खानी, लोगों ने पकड़कर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
देशवाल कांपलेक्स में अपने किसी काम के लिए आई महिला के साथ एक बाइक सवार द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं छेड़खानी कर भाग रहे बाइक सवार को एक युवक ने बाइक पीछे दौड़ाकर जटिया कालोनी में दबोच लिया। इतने में मौके पर उक्त पीड़ित महिला भी पहुंच गई। महिला ने वहां पहुंचते ही बाइक सवार की धुनाई शुरू कर दी। जिसे देखकर वहां मौजूद ने लोगों ने भी उक्त बाइक सवार की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन

इसी बीच मामला सिटी चौकी तक पहुंच गया। जिस पर सिटी चौकी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और छेड़छाड़ करने वाले बाइक सवार को काबू कर चौकी में ले आई। जहां पर महिला ने यह कहते हुए शिकायत देने से मना कर दिया कि वह कोर्ट के झंझट में नहीं पड़ना चाहती। उसे तो बस उक्त बाइक चालक को सबक सिखाना था। ताकि भविष्य में यह इस तरह की हरकत किसी और महिला के साथ ना करे। वहीं, बाइक सवार अपनी सफाई में कर रहा था कि गली से बाइक निकालते समय महिला से उसका हाथ टकरा गया था। उस पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया गया है। जबकि युवक ने पिटाई के दौरान एक व्यक्ति के पैर पकड़कर उसे छोड़ने की गुहार लगाता नजर आया।
विज्ञापन

वर्जन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। बाइक सवार को चौकी में ले आए थे लेकिन महिला ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई तो उक्त बाइक सवार को छोड़ दिया गया।
- राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज झज्जर।

- कोर्ट के झंझट से बचने को महिला ने नहीं दी शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें