किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, तीन नामजद
झज्जर। शहर की एक झुग्गी से सोमवार की शाम को एक किशोरी का उन्हीं के पड़ोसी ने अपहरण कर लिया। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मंगलवार की शाम पीड़िता को झुग्गी के पास छोड़ दिया। घर पहुंचते ही पीड़िता ने आपबीती अपने पिता को बताई। बुधवार को पीड़िता का पिता उसे महिला थाना लेकर पहुंचा। जहां उसकी शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमीरू, उसके मामा नूर मोहम्मद व अमीरू के पिता के खिलाफ धारा 342, 506 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल करवाते हुए पुलिस ने उसके 164 के बयान के लिए कोर्ट में पेश किया, जहां पर उसके बयान दर्ज करवाए गए।
अस्पताल से गायब हुई पीड़िता
सामान्य अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाने पहुंची महिला थाना पुलिस टीम के उस समय हाथ-पांव फूल गए, जब वहां से पीड़िता गायब हो गई। पुलिस टीम ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें उन्हें युवती अकेले जाते हुए दिखी। पुलिस तुरंत उनकी झुग्गी पहुंची, जहां पर किशोरी उन्हें अपने चाचा के घर मिली। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
एएसपी करेंगे मामले की जांच
अस्पताल परिसर से किशोरी के गायब होने के मामले की जांच एसपी पंकज नैन के द्वारा एएसपी शशांक कुमार सावन को सौंपी गई है। एएसपी शशांक कुमार सावन की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि अस्पताल से पीड़िता किस पुलिसकर्मी की लापरवाही या फिर किन कारणों के चलते निकली थी।
वर्जन
मामले की जांच उन्हें सौंपी गई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट तैयार की कर एसपी पंकज नैन को सौंप दी जाएगी।
शशांक सावन, एएसपी, झज्जर।