फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में लगी आग से तीन एकड़ गेहूं की पुलियां और 38 एकड़ के फाने जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव खरहर में शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे खेतों में आग लग गई। आग लगने से गेहूं की करीब तीन एकड़ कटी हुई फसल (पुलियों) और 38 एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। आगजनी की घटना से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सोनीपत जिले के भैंसवाल गांव निवासी एक व्यक्ति पर खेतों में आग लगाने का आरोप है। किसानों ने उसे मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल आसौदा पुलिस उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
गांव खरहर में भापड़ोदा रोड पर श्रीभगवान, जयभगवान, प्रवीण, प्रदीप, मनोज जगमेंद्र व कुछ अन्य किसानों के खेत हैं। श्रीभगवान ने अपने तीन एकड़ गेहूं की फसल की कटाई हाथ से कराई थी। जबकि अन्य किसानों ने कटाई कंबाइन से करवाई थी। शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे अचानक खेतों में आग लग गई। आग तेजी से भड़कती चली गई। नजदीक स्थित खेत में मौजूद किसान जगमेंद्र की नजर पड़ी तो उसने फायर ब्रिगेड को फोन कर आग लगने की सूचना दी। साथ ही आसपास के ग्रामीणों को एकजुट किया और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। गांव के लगभग 40 लोगों ने अपने टैंकरों व अन्य संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। घंटेभर बाद बहादुरगढ़ से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंची, मगर तब तक आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन

इनका हुआ नुकसान
किसानों के मुताबिक, नहर के किनारे से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में 41 एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। किसान श्रीभगवान के तीन एकड़ खेत की गेहूं की कटी हुई फसल और आठ एकड़ फाने, प्रदीप के सात एकड़ के फाने, जयभगवान के नौ एकड़, प्रवीण के पांच एकड़ और मनोज के नौ एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। पीड़ित किसानों के मुताबिक, उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप, पुलिस के हवाले किया
किसानों ने एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शी किसानों के मुताबिक, सोनीपत जिले के गांव भैंसवाल का रहने वाला उक्त व्यक्ति भापड़ोदा में अपने परिचितों के यहां आया हुआ है। उसी ने खेत में आग लगाई है। उसे मौके से काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उधर, उक्त व्यक्ति ने कहा कि किसी राह चलते व्यक्ति द्वारा बीड़ी फेंकने से यह आग लगी। इत्तफाक से वह यहां से गुजर रहा था और किसानों ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस बोली
आसौदा चौकी से मौके पर पहुंचे एसची प्रवीण कुमार ने कहा कि उक्त व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें