फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जेठ ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत जब पति से की तो पति ने उल्टे ही उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में जेठ और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को महिला घर में अकेली थी। उसका पति बाहर गया हुआ था। इसी समय महिला का जेठ कमरे में घुस आया। जेठ ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और जबरन उसके साथ रेप किया। जेठ ने धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो जान से मार दूंगा। पति के घर लौटने से महिला ने मामले की जानकारी दी, लेकिन पति ने उसकी एक न सुनी। पति ने उल्टे महिला की पिटाई की। पति ने कहा कि जैसे मेरा भाई कहता है, वैसे ही करो, नहीं तो जान से मार देंगे। महिला जब पुलिस से शिकायत करने की बात करने लगी तो दोनों भाइयों ने फिर से महिला की पिटाई की। किसी तरह महिला जान बचाकर कोतवाली पहुंची और पति प्रदीप और जेठ सुधीर पुत्र तेजपाल के खिलाफ बलात्कार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी जेठ की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें