फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में तेल डलवाने के बहाने पंप की रेकी कर लूटे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
मातन गांव स्थित सूर्यांश पेट्रोल पंप की शुक्रवार को बाइक पर सवार दो युवक पेट्रोल डलवाने के बहाने रेकी कर गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही मांडौठी चौकी से पुलिस ने मौके पर पहुंच पंप पर लगे कैमरों की फुटेज खंगालते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव मातन के सूर्यांश फिलिंग स्टेशन पर दोपहर करीब दो बजे के बाइक पर दो युवक पहुंचे। युवकों ने पहले बाइक में पेट्रोल डलवाया और फिर अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया। उस दौरान पंप पर मैनेजर अजय कुमार के अलावा दो अन्य कर्मचारी और थे। एक कर्मचारी बाथरूम की तरफ गया हुआ था तो दूसरा रसोई में काम कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने मैनेजर के पास जाकर पिस्तौल निकालकर उसे धमकाते हुए पैसे देने की मांग की। साथ ही पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पिस्तौल देखकर मैनेजर घबरा गया और अपने हाथ की नकदी युवकों को दे दी। इसके बाद बदमाश युवकों ने मैनेजर से पास में रखी अलमारी से भी पैसे निकालकर देने को कहा। मैनेजर ने अलमारी में रखी कुछ नकदी भी उन्हें दे दी। मैनेजर के अनुसार दोनों बदमाश उससे करीब सवा लाख रुपये लूटकर गांव छारा की और फरार हो गए। बदमाश युवकों की उम्र करीब 25-30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पंप कर्मियों ने बाद में इसकी सूचना 100 नंबर कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम से सूचना पाकर मांडोठी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मांडोठी चौकी से कार्यवाहक प्रभारी जितेंद्र कुमार के अलावा, थाना सदर से पुलिस अधिकारी, डीएसपी हंसराज और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

खंगाली जा रही पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की फुटेज
पुलिस ने मामले की शुरूआती दौर जांच में पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। लेकिन खास बात यह है कि फुटेज में बाइक सवार युवकों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे। लेकिन दिन-दहाड़े रेकी करके की गई पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों के चेहरे पहचानने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के चेहरों की पहचान करके उनकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
मामले में एएसपी हिमांशु गर्ग का कहना है कि पंप के कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास जा रहे हैं। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।


- दिन दहाड़े मातन गांव में सूर्यांश फिलिंग स्टेशन पर हुई वारदात
- वारदात ने किए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े
- दो युवक एक मोटरसाइकिल पर पहुंचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें