संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार दो युवक घायल
चरखी दादरी। चरखी दरवाजा के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ने से दो युवक घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें हीरा चौक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से मरहम-पट्टी करने के बाद छुट्टी दे दी गई।
महेंद्रगढ़ चुंगी निवासी अमन और संजीत ने बताया कि वो किसी काम से लोहारू चौक की तरफ अपनी स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वो चरखी दरवाजा के समीप पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वो दोनों सड़क पर जा गिरे। घटना में उन्हें हाथ व पांवों पर चोटें आई और राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।