फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्हावास पंप हाऊस में मिली सिर, हाथ व पैर कटी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास पंप हाउस में मिली सिर, हाथ और पैर कटी लाश
विज्ञापन

झज्जर। जेएलएन नहर के साल्हवास पंप हाउस से शनिवार सुबह पुलिस ने एक शव बरामद किया है। सुबह 9 बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवा दिया है। जहां पर शिनाख्त के लिए शव 72 घंटों तक रखा जाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है।
साल्हावास थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें पंप हाउस के जाल में एक शव फंसे होने की सुचना मिली थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सिर, दोनों हाथ व दोनों पैर कटा हुआ शव जाल में फंसा है। शव को जब पंप हाउस के जाल से निकाला गया तो काटे गए अंगों से खून बह रहा था। इस पर उन्होेंने पुलिस ने आशंका जताई कि शव शुक्रवार रात या शनिवार अलसुबह ही डाला गया है। शरीर के अंगों को धड़ से अलग किए जाने से लग रहा है कि हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के इरादे से ऐसा किया गया है। घटना के बाद मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। जिसने मौका मुआयना कर सुराग जुटाने के प्रयास किए।
विज्ञापन

ब्लाइंड मर्डर के कारण उलझ गई गुत्थी
साल्हावास पंप हाउस से मिले शव का मामला ब्लाइंड मर्डर का है। आरोपी ने सुुबूत मिटाने के लिए आरोपी को सभी अंग शरीर से अलग कर दिए हैं। शव की शिनाख्त अभी पुलिस के लिए टेंशन का कारण बनी हुई है।
पुलिस ने खंगाली नौ किलोमीटर की दूरी
नहर के किनारे पुलिस ने शनिवार को नौ किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस को नहर किनारे कहीं भी गाड़ी के टायरों के निशान नहीं मिले, जिससे कि अनुमान लगाया जा सके कि कहां से शव फेंका गया है। अब पुलिस जांच इस बिंदु पर आ टिकी है कि शव को साल्हावास व अकेहड़ी के बीच आने वाले तीन पुलिया में किसी एक से फेंका गया है। 9 किलोमीटर के दायरे में भूरावास, अंबोली व लडायन गांव में मुख्य सड़क पर पुलिया है।
अकेहड़ी व साल्हावास के बीच डाला गया है शव
साल्हावास पंप हाउस से बरामद हुआ शव अकेहड़ी व साल्हवास पंप हाउस के बीच ही डाला गया है क्योंकि अगर अकेहड़ी से पहले शव नहर में डाला जाता तो अकेहड़ी पंप हाउस के जाल में शव फंस जाता। इसी के चलते कयास लगाया जा रहा है कि अकेहड़ी व साल्हावास पंप हाऊस के बीच 9 किलोमीटर की दूरी में ही शव को फेंका गया है।
विज्ञापन


वर्जन
शव मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने बड़े शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देकर शव नहर में फेंका है। उनकी जांच चल रही है, हत्या की गुत्थी शव की शिनाख्त के बाद सुलझने की उम्मीद है।
कुलदीप, जांच अधिकारी, साल्हावास थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें