फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ात को पिकअप औरोबाइक सवारों ने घर पर बरसाए पत्थर, जाते वक्त परिवार को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रात को पिकअप और बाइक सवारों ने घर पर बरसाए पत्थर, परिवार को दी धमकी
विज्ञापन

- भांडवा निवासी ताराचंद की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने दो नामजद सहित दस लोगों पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। जमीन को लेकर हुए विवाद में गांव भांडवा निवासी एक व्यक्ति के घर पर देर रात पिकअप और बाइक पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने पत्थर बरसा दिए और परिवार को धमकी दी। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत बाढड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने दो नामजद सहित 10 के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भांडवा निवासी ताराचंद ने बताया कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर पिछले कई सालों से काश्त करता है। कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। उसने उनके खिलाफ पुलिस थाने में केस भी दर्ज करवाया हुआ है। ताराचंद ने बताया कि उक्त लोग उसकी फसल भी कई बार बर्बाद कर चुके हैं। इसकी शिकायत भी उसने पुलिस में दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताराचंद ने बताया कि वीरवार रात वह अपनी पत्नी और बेटी सहित घर पर था। रात को नौ और दस के बीच एक पिकअप उनके घर के बाहर आकर रुकी। इसी दौरान एक गाड़ी और दो बाइक भी आ पहुंचीं। इन वाहनों पर सवार लोगों ने अचानक से उसके घर पर पत्थर बरसाने शुरू कर दी। ताराचंद ने बताया कि उसकी पत्नी और वो जब बाहर आया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी। ताराचंद ने बताया कि उक्त व्यक्तियों ने जाने से पहले उसकी जमीन पर कब्जा करने की भी धमकी उसे दी। ताराचंद का आरोप है कि इसके बाद उक्त लोगों ने उनके खेत में पहुंचकर उत्पात मचाया। उन्होंने खेत में लगी तार व पोल को भी उखाड़ दिया। ताराचंद की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें