फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में गुप्तचर विभाग व रेलवे पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आतंकी संगठन द्वारा अंबाला सहित अन्य रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद खुफिया विभाग व रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी स्टेशनों पर जारी अलर्ट को देखते अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में दादरी रेलवे स्टेशन पर भी शुक्रवार को जीआरपी, आरपीएफ और गुप्तचर विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने स्टेशन पर आने जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति व उनके सामान की जांच की। किसी पर भी कोई शक जाहिर हुआ तो उससे गहनता से पूछताछ की। इसके अलावा यात्रियों को भी सुरक्षा के लिहाज से उन्हें जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने प्रत्येक यात्री को समझाते हुए कहा कि उन्हें किसी भी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई पड़े तो वे तुरंत रेलवे सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी दे। इससे किसी भी अप्रिय घटना रोका जा सकेगा। इस अभियान के दौरान आरपीएफ प्रभारी मुकेश यादव, जीआरपी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार, गुप्तचर विभाग के एएसआई भारत श्योराण, केदारनाथ, सोमबीर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें