युवक से मारपीट के आरोप, सात पर मामला दर्ज
चरखी दादरी।
गांव इमलोटा निवासी एक युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने लात-घूसों से हमला बोल दिया। घटना में घायल युवक ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में इमलोटा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब दस बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी। गत 15 अप्रैल को पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।