फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ व पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा

विज्ञापन
illegal wine - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के अनुज्ञापी ने पिछले स्टॉक का माल अवैध रूप से बेचने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर एसटीएफ, पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 145 पेटी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ कुमाऊं प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस चौकी के पास स्थित एक गोदाम में छापा मारा तो वहां भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। एसटीएफ ने ब्लेंडर स्प्राइड, मैजिक मूमेंट, मैक्डेवल, ओल्ड मोंक, रॉयल स्टैग आदि ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 145 पेटियां शराब जब्त की। गोदाम में मौजूद ग्राम पाटिया जिला अल्मोड़ा निवासी सेल्समैन राजेंद्र भट्ट पुलिस टीम को कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। इसलिए पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। बरामद शराब पिछले वित्तीय वर्ष की है, जिसे अंग्रेजी शराब की दुकान के अनुज्ञापी ने विभाग को वापस नहीं किया बल्कि कागजों में बिक्री दिखाकर नए वित्तीय वर्ष में पुरानी शराब अवैध रूप से बेचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें