फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने का नामजद आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने का नामजद आरोपी दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
समसपुर निवासी एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कबीर नगर निवासी मनोज उर्फ कसाई के रूप में हुई है। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि समसपुर निवासी देवेंद्र पर 29 नवंबर को छह लोगों ने हमला बोल दिया था। इस हमले उसे जान से मारने की नीयत से पीटा गया था। उन्होंने बताया कि पीड़ित के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव कुमार को आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इस संबंध में थाना प्रभारी ने एएसआई कर्मबीर के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इस टीम ने कबीर नगर से आरोपी मनोज को धर दबोचा। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें